महाराष्ट्र दिनांक 3 जुलाई (प्रतिनिधी)
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच शिंदे गुट को एक और बड़ी जीत मिल गई है। दरअसल, स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर जीत गए हैं। उन्हें 164 वोट मिले हैं।
वहीं विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी चुनाव हार गए हैं। उन्हें केवल 107 वोट मिले हैं।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नहीं किया मतदान
समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर के खिलाफ मतदान से परहेज किया। उसके दोनों विधायक अबू आजमी और रईस शेख मतगणना के दौरान बैठे रहे।






