अमरावती के केमिस्ट उमेश कोल्हे हत्या मामले में नागपूर से 7 वा आरोपी गिरफ्तार

0
22

नागपूर दिनांक 3 जुलाई ( प्रतिनिधी)

विवादित बयान देने वाली नूपुर शर्मा के समर्थन में फेसबुक पर पोस्ट वायरल करने वाले व्यवसायी उमेश शंकरराव कोल्हे की हत्या के मामले में अमरावती पुलिस ने 7वें आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है.

पकड़ा गया आरोपी शेख इरफान शेख रहीम (35) बताया गया. बताया जाता है कि कोल्हे की हत्या के षड्यंत्र में वह भी शामिल था.

अमरावती पुलिस इस मामले में डॉ. यूसुफ खान बहादुर खान (44), मुद्दसिर अहमद उर्फ सोनू रजा शेख (22), शाहरुख पठान उर्फ बादशाह हिदायत खान (25), अब्दुल तौफीक उर्फ नानू शेख (24), शोएब खान उर्फ भुर्या साबिर खान (22) और अतिब रशिद आदिल रशिद (22) को गिरफ्तार कर चुकी थी. इरफान पुलिस की गिरफ्त से भाग रहा था.

इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि इरफान नागपुर में छिपा है. अमरावती पुलिस ने नागपुर एटीएस से मदद मांगी. शनिवार की शाम इरफान को नागपुर से गिरफ्तार किया गया. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस प्रकरण की जांच एनआईए को सौंपी है. उदयपुर की तरह इस हत्या में आतंकी एंगल खोजा जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here