महाराष्ट्र दिनांक 22 जून ( प्रतिनिधी)
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोरोना हो गया है उनकी तबीयत खराब हो गई है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित हैं, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार भगत सिंह कोश्यारी की तबीयत देर रात बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भगत सिंह कोश्यारी की तबीयत ऐसे समय में बिगड़ी है जब प्रदेश में सियासी महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार इस समय संकट के दौर से गुजर रही है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे 40 विधायकों के साथ गुवाहाटी चले गए हैं। वह कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार चलाने के पक्ष में नहीं हैं और चाहते हैं कि शिवसेना भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएं।
वहीं शिंदे से रुख के बाद आज महाराष्ट्र कैबिनेट की दोपहर 1 बजे अहम बैठक बुलाई गई है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि इस सियासी संकट के बीच राज्यपाल की गौरमौजूदगी किस तरह से दिक्कत को बढ़ाएगी।






