महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव: महविकास आघाड़ी को बड़ा झटका,बीजेपी के पांचों उम्मीदवार जीते

0
12

महाराष्ट्र दिनांक 20 जून ( प्रतिनिधी)

महाराष्ट्र की 10 सीटों पर विधान परिषद चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. इसमें बीजेपी के 5 कैंडिडेट ने जीत दर्ज की है. जबकि NCP और शिवसेना के 2-2 उम्मीदवारों सिर पर जीत का सेहरा बंधा है. वहीं कांग्रेस ने 1 सीट जीती

शिवसेना से सचिन अहीर और अमाश्या पाडवी ने जीत हासिल की है, वहीं NCP के एकनाथ खडसे और रामराजे निंबालकर चुनाव जीत गए हैं. उधर, भाजपा के प्रवीण दरेकर, राम शिंदे, श्रीकांत भारतीय ,उमा खापरे,प्रसाद लाड यह 5 कैंडिडेट ने विधान परिषद का चुनाव जीत लिया है.

कांग्रेस के उम्मीदवार और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप के चुनावी नतीजे जीते वही चंद्रकांत हंडोरे को हार का सामना करना पड़ा है. विधान परिषद चुनाव के लिए शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने 2-2 कैंडिडेट को मैदान में उतारा था. जबकि बीजेपी की ओर से 5 उम्मीदवार थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here