नागपूर दिनांक 15 जून ( प्रतिनिधी)
पिछले कई दिनों से बारिश की राह देख रहे नागपुरी वासियों का इंतजार आज खत्म हुआ और नागपुर में झमाझम बारिश की शुरुआत हुई
पिछले 2 महीनों से गर्मी की मार झेल रहे नागपुर वासियों को आज की बरसात राहत देने वाली रही,मौसम में हुए बदलाव से तापमान में कमी हुई है
तीन से चार दिनों में काले बादल रोज बारिश होने का संकेत दे रहे थे पर बारिश नही हो रही थी,आज आखिरकार यह बादल बरस ही गए और बारिश होते हैं पूरा मौसम सुहाना हो गया और नागपुर वासियों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली






