राहुल गांधी कल ईडी के सामने पेश होंगे,कांग्रेस देशभर में करेगी विरोध प्रदर्शन

0
15

नेशनल हेराल्ड (National Herald Case) प्रकरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के समक्ष पेश होंगे.

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय राहुल गांधी से धनशोधन निवारण अधिनियम ( PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत बयान दर्ज कराना चाहती है. यह मामला पार्टी समर्थित यंग इंडियन में कथित वित्तीय अनियमितता की जांच के सिलसिले में हाल में दर्ज किया गया था.

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

पार्टी के कई नेताओं ने भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रविवार को दावा किया कि नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नोटिस जारी किये जाने के पीछे की वजह राजनीतिक बदले की भावना है, क्योंकि वे निर्भीकता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल कर रहे हैं. पार्टी कार्यकर्ता इस मुद्दे पर सोमवार को देशभर में ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे.

कांग्रेस नेता देशभर में करेंगे प्रदर्शन

कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को साजिशन फंसाया जा रहा है, जिससे आक्रेशित पार्टी नेता जांच एजेंसी के 25 कार्यालयों के बाहर कांग्रेस नेता प्रदर्शन करेंगे. वहीं, सूत्रों की माने तो, कांग्रेस सांसदों और कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्यों को भी सोमवार को दिल्ली में रहने को कहा गया है.

सोनिया गांधी से 23 जून को होगी पूछताछ 

प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित धनशोधन के एक मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नए सिरे से समन जारी कर 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है. सोनिया गांधी को इससे पहले आठ जून को पेश होने को कहा गया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से उन्होंने जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नयी तारीख देने को कहा था. फिलहाल सोनिया गांधी कोविड संबंधी दिक्कतों के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here