नागपूर दिनांक 11 जून (प्रतिनिधी)
नागपुर जिले में आज फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ,शहर में नए मरीजों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई और ग्रामीण में भी आज नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई
पिछले 24 घंटो में कोरोना की टेस्ट संख्या में बढ़ोतरी रही और ये कल से लगभग दोगुनी हुई और 2400 से ज्यादा कोरोना टेस्ट की गई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 2447 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 1868+ ग्रामीण 579) जिसमे 55 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 34+ ग्रामीण 19+ जिले के बाहर 2 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी बढोतरी हुई ,जिले में अब कुल 154 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 100 ग्रामीण में 51 और जिले के बाहर 3 का समावेश है






