नागपूर दिनांक 10 जून (प्रतिनिधी)
नागपुर जिले में आज कोरोना ब्लास्ट हुआ,शहर में नए मरीजों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई हालांकी कोरोना टेस्ट की संख्या में भी बड़ी बढ़ोतरी रही
पिछले 24 घंटो में कोरोना की टेस्ट संख्या में बड़ी बढ़ोतरी रही और ये कल से लगभग दोगुनी हुई और 2300 से ज्यादा कोरोना टेस्ट की गई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 2326 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 1827+ ग्रामीण 499) जिसमे 43 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 29+ ग्रामीण 11+ जिले के बाहर 3 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बढोतरी हुई ,जिले में अब कुल 102 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 67 ग्रामीण में 32 और जिले के बाहर 3 का समावेश है






