वरुण सरदेसाई ने नागपूर में कहा,उद्धव ठाकरे की विराट सभा नागपुर में होंगी वही सीनेट चुनाव….

0
17

नागपुर दिनांक 9 जून (महानगर प्रतिनिधी)

संभाजी नगर में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की विराट सभा हुई और जल्द ही नागपुर और विदर्भ में भी उद्धव ठाकरे की विराट सभा का आयोजन किया जाएगा  युवा सेना सचिव वरुण सरदेसाई आज पदाधिकारियों से मिलने नागपुर पहुंचे, वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही

पिछले 6 महीनों से शिवसेना ने नागपुर और विधायकों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है और वह खुद लगातार चार महीनों से हर महीने नागपुर का दौरा कर रहे है

वरुण ने आगे कहा शिवसेना विद्यापीठ के सीनेट चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगी , युवा सेना में अच्छा कार्य करते हुए काफी लोगो को जोड़ा है

वरुण सरदेसाई ने महानगरपालिका चुनाव में युवा सेना के पदाधिकारी या सदस्य को टिकट मिलने की संभावना भी उन्होंने जताई

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here