सेवानिवृत्त शिक्षिका मंदिर गई पीछे घर से 8 लाख…

0
13

नागपूर दिनांक 9 जून ( प्रतिनिधी)

महात्मा गांधी स्कूल के पास जरीपटका निवासी जानकी खिलवानी (60) सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। वह अपने घर में अकेली रहती हैं।

दाेपहर को वह मंदिर गईं थीं। अज्ञात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर अलमारी से नकद 1 लाख 20 हजार रु. और सोने-चांदी के गहने सहित करीब 8 लाख 16 हजार रुपए का माल चुरा लिया। इसमें बेटियों के करीब साढ़े 8 तोले सोने के गहने शामिल हैं।

मंदिर से लौटने पर जानकी को घर का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा पड़ा था। जानकी की शिकायत पर जरीपटका पुलिस ने मामला दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here