भारत में कोरोना संख्या में 40% का बड़ा उछाल

0
11

भारत दिनांक 9 जून ( प्रतिनिधी)

देश में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिला है और लगभग पिछले 24 घंटो में 40% संख्या में इजाफा हुआ

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,240 नए मामले सामने आए हैं, 3,591 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 8 लोगों की मौत हो गई।

देश में बुधवार को कोरोना वायरस के के 5,233 नए मामले सामने आए थे। इसी दौरान 3,345 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले मंगलवार को कोरोना वायरस के 3,714 नए मामले सामने आए थे, 2,513 लोग डिस्चार्ज हुए थे और कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई थी।

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 32,498 हो गई है। देश में अब तक कोरोना के कुल 4,31,97,522 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 5,24,723 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं अब तक कुल 4,26,40,301 मरीज ठीक हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here