नागपूर में अब रेलवे स्टेशन, मॉल, एयरपोर्ट और बाजारों में होंगी कोरोना टेस्ट

0
11

नागपूर दिनांक 8 जून (शहर प्रतिनिधी)

लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों के आंकड़ों के मद्देनजर हाई कोर्ट द्वारा अपने परिसर में मास्क की अनिवार्यता लागू किए जाने के दूसरे ही दिन मंगलवार को मनपा भी सुरक्षा के उपायों को लेकर सतर्क हो ‍गई.

मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. ने एयरपोर्ट, स्टेशन, मॉल्स, बाजारों में कोरोना जांच बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए. इसके अलावा विशेष रूप से दिल्ली और मुंबई से हवाई यात्रा कर आने वाले तथा इनके सम्पर्क में आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट कराने के भी निर्देश जारी किए. आयुक्त ने कहा कि शहर में कोरोना मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. कोरोना संक्रमण की शृंखला खंडित करने के लिए विशेष ध्यान देना जरूरी है.

 

सुपर स्प्रेडर्स टारगेट पर

मनपा आयुक्त ने कहा कि दिल्ली और मुंबई से आने वाले यात्रियों का यदि एयरपोर्ट पर ही टेस्ट कराया गया तो घर के सदस्य सुरक्षित रह सकेंगे. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बाजार, मॉल्स, सब्जी बाजार जैसे भीड़ वाले स्थानों पर सुपर स्प्रेडर्स को ढूंढकर उनके टेस्ट पर जोर देने के निर्देश भी दिए. बताया जाता है कि अब रेलवे स्टेशन पर ही कोरोना टेस्ट कराया जाएगा.

कोरोना के संभावित खतरे को टालने के लिए प्रतिबंधक वैक्सीन के दोनों डोज लेने की अपील भी आयुक्त ने की. इसके अलावा भीड़ वाले स्थानों पर जाना टालने, मास्क का उपयोग करने तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने की अपील भी की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here