नागपूर दिनांक 3 जून (प्रतिनिधी)
मामा-भांजी का रिश्ता तार-तार हो गया। किशोरी के साथ उसके चचेरे मामा ने ही दुष्कर्म किया। प्रकरण दर्ज कर आरोपी मामा को पांचपावली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीड़ित 14 वर्षीय किशोरी है, जबकि आरोपी अनिल (22) है। अनिल पीड़िता का चचेरा मामला है। पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करते हैं। उनके काम पर जाने के बाद अनिल किशोरी को चाय-नास्ता बनाने के बहाने से अपने घर में बुलाता था। इस दौरान उसने कई बार पीड़िता से दुष्कर्म किया है। इस बारे में िकसी को बताने पर उसे मारने की धमकी दी गई थी।
पीड़िता ने घटित प्रकरण की जानकारी मां को दी। जिससे मामला थाने पहुंचा जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने से अनिल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।






