महिला के सर और मुंह पर तवे से मारकर हत्या का प्रयास,आरोपी गिरफतार

0
15

नागपूर दिनांक 3 जून ( शहर प्रतिनिधी)

बजाजनगर में नौकरों के बनाए गए सर्वेंट क्वार्टर में एक महिला पर उसके पति ने किसी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया। घायल प्रिया की शिकायत पर बजाजनगर पुलिस ने उसके आरोपी पति जाहिद याकूब खान (40) पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्लाॅट नंबर 128, बूटी चाल लक्ष्मी नगर स्थित सर्वेंट क्वार्टर नंबर 4 में प्रिया अपने पति जाहिद के साथ रहती है। जाहिद ट्रक ड्रायवर है।

रात करीब 12.30 बजे प्रिया और जाहिद के बीच घरेलू बात को लेकर अनबन हो गई। इस दौरान आरोपी जाहिद ने प्रिया के सिर पर किसी वस्तु से मारकर उसे जख्मी कर दिया।

घटना के बाद घायल प्रिया को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया, गंभीर रूप से जख्मी प्रिया का मेडिकल अस्पताल में उपचार शुरू है। घटना के बारे में प्रिया की शिकायत पर बजाजनगर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक शेख ने आरोपी जाहिद खान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। बजाजनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चरित्र पर करता था संदेह :

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर जाहिद अपनी पत्नी प्रिया के चरित्र पर संदेह करता था। इस बात को लेकर उनके बीच घटना की रात विवाद होने पर उसने प्रिया के सिर पर रोटी सेंकने वाले तवे से मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया।

सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले दूसरे नौकरों ने उसे मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। आरोपी जाहिद ने प्रिया से दूसरी शादी की थी। वह प्रिया के साथ करीब ढाई महीने से सर्वेंट क्वार्टर में अपनी 20 वर्षीय बेटी के साथ रहने आया था। यह उसकी पहली पत्नी की बेटी है। जाहिद इसके पहले कहीं दूसरी जगह पर बेटी के साथ रहता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here