कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कमी

0
18

भारत दिनांक 1 जून ( प्रतिनिधी)

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 1 जून को एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder Price) के नए रेट्स जारी कर दिए हैं. देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

19 किग्रा कमर्शियल सिलेंडर का भाव आज से 136 रुपये कम हो गए हैं. दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,354 रुपये की जगह 2219 रुपये में मिलेगा. यहां कीमतों में 136 रुपये की कटौती हुई है.

कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 133 रुपये घटा है. यहां अब कीमत घटकर 2,322 रुपये हो गई है. पहले कीमत 2455 रुपये थी.

मुंबई में 2307 से घटकर अब 2,171.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. यहां कीमतों में 135.50 रुपये की कटौती हुई है. वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2373 रुपये में मिलेगा. पहले इसकी कीमत 2,508 रुपये थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here