नागपूर दिनांक 30 मई (प्रतिनिधी)
नागपुर ग्रामीण में आज फिर नए कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई हालांकि कोरोना टेस्ट की संख्या में कमी रही
पिछले 24 घंटो में कोरोना की टेस्ट संख्या में कमी रही और 200 से ज्यादा कोरोना टेस्ट की गई इसमें ग्रामीण में सिर्फ 71 कोरोना टेस्ट हुई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 261 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 190+ ग्रामीण 71) जिसमे 5 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 1+ ग्रामीण 5+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई ,जिले में अब कुल 21 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 4,ग्रामीण में 16 और जिले के बाहर 1 का समावेश है






