पार्टी में आए मेहमान ने 2 लाख के जेवर चुराए,मेहमान की तलाश……

0
11

नागपूर दिनांक 29 मई ( शहर प्रतिनिधी)

नागपुर के हुडकेश्वर थाने की सीमा के भीतर एक अजीबोगरीब घटना घटी महिला के घर पर आयोजित पार्टी में आए एक मेहमान ने घर से दो लाख के जेवर चुराकर फरार हुआ

हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है यह घटना हुडकेश्वर थाने के पुराने सूबेदार लेआउट इलाके में हुई.

पीड़ित  महिला का नाम प्रतिभा गणेश वानखेड़े (67) है और वह बीसी चलाती है। एक सदस्य की बीसी खुलने पर वानखेड़े ने 16 मई की शाम को अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। इससे पहले वानखेड़े ने अपने सोने के जेवर निकालकर रूमाल में बांधे और सारे जेवर एक अलमारी में रख दिए।

इसी दौरान किसी ने 2 लाख 12 हजार रुपये के जेवर चुरा लिए। घटना के दूसरे दिन उन्होंने यह बात उजागर हुई उन्होंने पार्टी सदस्यों से इस बारे में पूछा। लेकिन किसी ने चोरी की बात कबूल नहीं की।

अंतत: प्रतिभा ने हुडकेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन मेहमानों में से कौन है जेवर चोर? जांच कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here