नागपूर दिनांक 29 मई ( महानगर प्रतिनिधी)
लोहमार्ग पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महिला रेल यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले को दबोचा. वह दिखावे के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर सामान बेचा करता था.
आरोपी का नाम बबीना, जिला झांसी, उप्र निवासी गोलू मेंडका काले (24) है. वह रेशिमबाग परिसर में रह रहा था. मैसूर, कर्नाटक निवासी शेषा पुनाराम काग (39) ट्रेन 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस से भोपाल जा रही थी.
ट्रेन नागपुर पहुंचने पर वह पानी लेने प्लेटफार्म पर उतरी. इसी दौरान भीड़ में किसी ने उनका 17,000 रुपये कीमत का मोबाइल चोरी कर लिया. उन्होंने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई. जीआरपी की क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी रिकार्डिंग जांची तो घटना के समय गोलू संदिग्ध रूप से शेषा के पास दिखाई दिया.
छानबीन करने पर उसकी पहचान पुख्ता हो गई. पूछताछ करने पर उसने शेषा के मोबाइल के अन्य 3 मोबाइल चोरियों की भी कबूली दी. उसके निशानदेही पर जीआरपी ने 48,340 रुपये के 4 मोबाइल जब्त किये.






