महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स घटाया,इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

0
8

महाराष्ट्र दिनांक 22 मई ( प्रतिनिधी)

पेट्रोल डीज़ल पर केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज़ ड्यूटी घटाने के एलान के एक दिन बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य की जनता राहत दी है.

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने का फैसला किया है. पेट्रोल पर 2 रुपये 8 पैसे और डीजल पर 1 रुपए 44 पैसे प्रति लीटर की कटौती करने का एलान हुआ है.

राज्य के खजाने पर इस फैसले से सालाना ढाई हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here