डब्ल्यूसीएल और एसबीआई में नौकरी लगाने के नाम पर 1 करोड़ 30 लाख की ठगी

0
14

नागपूर दिनांक 16 मई ( महानगर प्रतिनिधी)

नागपुर ग्रामीण पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया,पुलिस ने कुल तीन आरोपियों पर अपराध दर्ज कर 2 को गिरफ्तार किया वही तीसरे आरोपी ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी।

प्रत्येक नौकरी इच्छुक से लाखों रुपये एकत्र किए गए, जिसमें दावा किया गया कि नागपुर के कुल 12 नौकरी इच्छुको में ग्रामीण से 9 और शहरी क्षेत्रों में 3 को वेस्टर्न कोल्ड फील्ड और एसबीआई में नौकरी मिलेगी कह कर कुल ₹1करोड़ 30 लाख रुपए जमा किए गए कुछ को नियुक्ति पत्र भी दिए गए लेकिन वास्तव में यह फर्जी निकला।

पुलिस को शिकायत मिलने के बाद उन्होंने जांच शुरू की और मुख्य आरोपी शिल्पा पालपर्ती, हिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन एक आरोपी अमित कोव ने कुछ दिन पहले खुदकुशी की

इस मामले में अगर किसी और के साथ धोखाधड़ी हुई है तो पुलिस ने उनसे आगे आने की अपील कर रही है यह एक बड़ा मामला है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें और कितने लोगों के साथ ठगी हुई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here