भारत दिनांक 16 मई (प्रतिनिधी)
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को भीषण गर्मी तथा लू का प्रकोप रहा। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर में पारा जहां 49.2 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, वहीं दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 49.1 डिग्री दर्ज किया गया।
1951 के बाद सबसे गर्म
आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश की कमी रही और दिल्ली में वर्ष 1951 के बाद से इस बार अप्रैल सर्वाधिक गर्म रहा। इस साल अप्रैल में औसतन अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अप्रैल के आखिर में लू की वजह से शहर के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री तक पहुंच गया था।
दिल्ली में अप्रैल के महीने में महज 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि मासिक औसत 12.2 मिलीमीटर है। मार्च महीने में भी यहां बारिश नहीं हुई जबकि मासिक औसत 15.9 मिलीमीटर है।






