नागपुरवासियों पर पड़ेगी महंगाई की मार,आपली बस का किराया 17 फीसदी बढ़ेगा

0
10

नागपूर दिनांक 13 मई ( महानगर प्रतिनिधी)

महंगाई से त्रस्त नागपुरवासियों को एक बार फिर महंगाई की मार पड़ेगी  मनपा ने  आपली बस का किराया बढ़ाने का फैसला किया है। मनपा परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर आयुक्त ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। उसे जिलाधिकारी की अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। रापनि की तर्ज पर आपली बस का 17 फीसदी किराया बढ़ाने का प्रस्ताव है।

ईंधन महंगा होने की दलील

पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से पहले से घाटे में चल रही आपली बस का घाटा और बढ़ गया है। उसे कम करने के लिए मनपा ने यात्री किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। दरअसल, इससे पहले मनपा परिवहन विभाग ने किराया बढ़ाने का प्रस्ताव परिवहन समिति काे दिया था। चुनाव आगे देख नागरिकों के रोष से बचने के लिए तत्कालीन परिवहन समिति सभापति बंटी कुकड़े ने प्रस्ताव नकार दिया था।

फिलहाल, मनपा सदन का कार्यकाल समाप्त हो जाने से मनपा में प्रशासकराज है। पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि का दबाव नहीं रहने से मौके का फायदा उठाकर मनपा ने किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके पहले साल 2019 में यात्री किराया 25 फीसदी बढ़ाया गया था।

मंजूरी के बाद नई दर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति काे आपली बस का किराया बढ़ाने का अधिकार है। आयुक्त राधाकृष्णन बी. ने मनपा परिवहन विभाग से प्राप्त किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। उसे अंतिम मंजूरी के लिए जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा। जिलाधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद नए दर लागू होने की जानकारी मायभूमि न्यूज को मिली है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here