नागपुर दिनांक 12 मई (महानगर प्रतिनिधी)
माझी मेट्रो के स्टेशन के लिफ्ट से दो लाख के आभूषण उड़ाने की सनसनीखेज घटना उजागर हुई
मिली जानकारी के अनुसार वर्धा हिंगणघाट निवासी वैजयंती माला सोमेश्वर मेढे (उम्र 55 वर्ष) यह महिला अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने नागपुर आई थी
कार्यक्रम खत्म हो जाने के बाद वह अपनी बेटी मेघा के साथ एमआईडीसी हद में आने वाले मेट्रो लोकमान्य नगर स्टेशन के लिफ्ट में अंदर गई,उस लिफ्ट में पहले से ही 40 से 50 वर्ष की आयु की 3 महिला अंदर थी
वैजयंती माला और मेघा जब लिफ्ट से बाहर आई तो मेघा के हाथ की पर्स खुली दिखी, पर्स के अंदर देखा तो 2 लाख 2 हजार रुपए कीमत के सोने के आभूषण गायब थे
मां बेटी ने तुरंत एमआईडीसी पोलीस स्टेशन पहुंचकर पुलिस को हुई घटना की जानकारी दी, पोलीस ने तीन अज्ञात महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की






