नागपूर दिनांक 12 मई ( प्रतिनिधी)
नागपुर के पांचपावली थाना परिसर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक शिक्षक के लिए एक अकेली महिला को छेड़ना बहुत महंगा पड़ा है।
पीड़िता ने पति के साथ मिलकर आरोपी शिक्षक को अच्छी तरह धोया , इस संबंध में पांचपावली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की आगे जांच कर रही है
आरोपी शिक्षक का नाम वैभव कुमार बमशंकर सिंह (30, गांधीनगर निवासी) है। आरोपी वैभव कुमार अरुणाचल प्रदेश का रहने वाला है। वह नागपुर में छात्रोंंं की कक्षाएं लेता है। आरोपी शिक्षक वैभव कुमार कूलर खरीदना चाहता था। वह पांचपावली में एक दुकान पर गया। उस समय दुकान पर कोई ग्राहक नहीं था। 35 वर्षीय महिला दुकानदार दुकान में अकेली थी
आरोपी वैभव कुमार ने महिला दुकानदार की अपने मोबाइल से फोटो खींच ली। इसके बाद वह उससे छेड़़छाड़ करने लगा। इसी दौरान पीड़िता का पति और भाई दुकान पर आ गए। उन दोनों ने आरोपी शिक्षक को अच्छी तरह धोया। पांचपावली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।






