बार में घुरकर देखा और युवक की हत्या

0
9

नागपूर दिनांक 11 मई ( महानगर प्रतिनिधी)

देर रात एक बार में एक दूसरे को घूरकर देखने के चलते हुए विवाद में अपराधियों ने मिलकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी. मृतक मंगलवारी निवासी सागर संजय साहू (24) बताया गया, जबकि आरोपियों में खटीकपुरा निवासी विल्सन पिल्ले (24), गवलीपुरा निवासी विक्की बैसवारे (30) और हिमांशु उर्फ पिन्नी कनौजिया (30) का समावेश है.

सागर ऑटो चलाता था, कहा जा रहा है कि कुछ महीनों पहले भी विल्सन और सागर के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था. तब से दोनों में रंजिश चली आ रही थी.

बार में हुई बहस

जानकारी के अनुसार, शाम को जिम से आने के बाद सागर अपने दोस्त नई बस्ती, सदर निवासी नेहाल तांबे (25) के साथ शराब पीने प्लाजा बार गया था. यहां विल्सन भी अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था. पुराना झगड़ा यादकर दोनों ने एक दूसरे को घूरकर देखा. इससे उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया. हालांकि बीचबचाव के बाद यह विवाद शांत हो गया. फिर सागर और नेहाल घर के लिए निकल गए. रास्ते में ही सागर को अनिकेत नाम के दोस्त का फोन आया कि विल्सन और उसके दोस्त उसे दोबारा मारने के लिए ढूंढ रहे हैं.

बस्ती में जाकर मारा

इसके बाद सागर और नेहाल अपनी बस्ती में आ गए. रात करीब 12.30 बजे विल्सन और उसके दोस्त 2 बाइक पर बस्ती में पहुंचे. तब उन्हें भगवान किराना स्टोर के पास दोनों मिल गये. विल्सन ने अपने पास के चाकू से सागर की गर्दन और कमर पर वार कर दिया. नेहाल ने भी उसी समय बीचबचाव कर आरोपियों पर पत्थर मारने शुरू कर दिए. इससे आरोपी वहां से भाग गये. गंभीर रूप से घायल सागर को नेहाल अपने दोस्तों के साथ मेयो लेकर गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

नेहाल और उसके दोस्तों ने ही घटना की जानकारी सागर के परिजनों को दी. उधर, कंट्रोल रूम से पुलिस को हत्या का पता चला. देर रात को ही पुलिस ने विल्सन को गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here