नागपूर दिनांक 10 मई ( महानगर प्रतिनिधी)
मानकापुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाली गैंग को दबोची. आरोपियों के नाम ओमप्रकाश तारेलाल धुर्वे (27), चंदरसिंह बट्टूलाल कुंभरे (36), हरिप्रसाद उर्फ हरी तारेलाल धुर्वे (29) और विनोद रामसिंह सिरसाम (25) है. सभी जिला सिवनी मप्र के ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं.
जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को कोबाल स्वामी सोसाइटी निवासी मोहम्मद सद्दाम शेख सादिक (30) ने अपनी बाइक एमएच-37/एम-0491 घर के कम्पाउंउ वॉल के बाहर खड़ी की थी. देर रात उनकी बाइक चोरी हो गई. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो सूत्रों से ओमप्रकाश और चंदरसिंह का पता चला. दोनों को हिरासत में लेकर उन्होंने चोरी की कबूली दी.
उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हरिप्रसाद और विनोद के पास से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई. इसके अलावा चोरी के समय उपयोग की गई बाइक भी जब्त की






