नागपूर में बोले केजरीवाल हम दंगा नहीं करवा सकते लेकिन स्कूल और अस्पताल बना सकते है

0
11

नागपूर दिनांक 8 मई ( महानगर प्रतिनिधी)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नागपूर में कहा, “हम चोरी और भ्रष्टाचार नहीं कर सकते, हम धमका नहीं सकते, हम दंगा नहीं कर सकते, लेकिन हम स्कूल और अस्पताल बना सकते हैं।”

देश में एक ऐसी पार्टी है जो जहां भी दंगा होता है, वहां के दंगाइयों को पार्टी में भर्ती करती है। दंगा चाहते हैं तो उनके साथ जाइए, स्कूल और अस्पताल चाहिए तो हमारे साथ आइए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “2024 का लोकसभा चुनाव जीतना हमारा लक्ष्य नहीं है, हमारा लक्ष्य देश है। हम यहां अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए नहीं हैं, हम अपना करियर छोड़ राजनीति में आए हैं।”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं भगवान से दो चीजें मांगता हूं। एक यह है कि भारत हमेशा दुनिया में नंबर एक देश होना चाहिए। दूसरा यह कि जब तक भारत दुनिया का नंबर एक देश नहीं बन जाता, तब तक मुझे मरना नहीं है। मैं काम कर सकता हूं , राजनीति नहीं, भ्रष्टाचार नहीं ,कोई बदमाशी नहीं, कोई दंगा नहीं लेकिन हम स्कूल और अस्पताल बना सकते हैं। ”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here