नागपूर दिनांक 7 मे ( महानगर प्रतिनिधी)
मेट्रिमोनियल साइट पर युवा विधवा महिला ने दोबारा शादी के लिए प्रोफाइल बनाया लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा की महिला को पोलीस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करानी पड़ी
आरोपी पुणे निवासी संतोष पुंडलिक काटकर (41) बताया गया.
जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है और वह वर्धा रोड स्थित एक कम्पनी में काम करती है. मेट्रोमोनियल साइट पर उनकी पहचान संतोष से हुई. कुछ दिन बात करने के बाद संतोष पीडिता से मिलने नागपुर आया.
आरोप है कि मुलाकातें बढ़ने पर संतोष ने पीड़िता के साथ जबरन कुछ अश्लील फोटो ले लिये. इसके बाद वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.






