भारत में कोरोना के मामले बढ़े

0
12

भारत दिनांक 7 मे ( प्रतिनिधी)

भारत में पिछले 3-4 दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है,जो देशवासियों की चिंता बढ़ा सकती

बीते 24 घंटों के दौरान देशभर में 3805 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 3168 मरीज ठीक हुए हैं और 22 की मौत भी हुई है। देशभर में एक्टिव केस अब 20303 हो गए हैं।

गौरतलब है कि इस सप्‍ताह की शुरुआत में कोरोना के मामले तीन हजार के नीचे पहुंच गए थे, लेकिन अब कुछ दिनों से फिर कोरोना के नए मामलों में इजाफा होता दिखाई दे रहा है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3,168 मरीज ठीक हुए। देश में अब तक कोरोना से ठीक होने के बाद 42554416 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक कोरोना की चपेट में आकर 524024 लोगों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here