महाराष्ट्र दिनांक 3 मई ( प्रतिनिधी)
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने ऐलान किया है कि अगर बुधवार (4 मई) को लाउडस्पीकर पर अजान हुई तो उन्हीं जगहों पर लाउडस्पीकर से ही हनुमान चालीसा बजाएं.
मनसे की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में राज ठाकरे ने कहा, ‘मैं सभी हिंदुओं से अपील करता हूं कि 4 मई को अगर आप लाउडस्पीकरों (Loudspeakers) को अजान बजाते हुए सुनते हैं, तो उन्हीं जगहों पर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएं. तभी उन्हें (मुसलमानों को) इनसे होने वाली दिक्कतों का एहसास होगा.’ उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक मुद्दा है. न कि धार्मिक.
उन्होंने कहा कि हम देश की शांति भंग नहीं करना चाहते हैं. हम दंगे भी नहीं चाहते हैं, लेकिन अगर लाउडस्पीकर की बात पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम इस मुद्दे पर अडिग रहेंगे.
उन्होंने कहा कि, ‘कानून व्यवस्था रखने की जिम्मेदारी जन पुलिस अधिकारियों पर है. इससे पहले राज ठाकरे के खिलाफ औरंगाबाद में एक FIR दर्ज की गई. इसमें उन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया है.






