3 मई से मस्जिदों के लाउडस्पीकर नही उतरे तो 4 मई से….. राज ठाकरे

0
9

महाराष्ट्र दिनांक 1 मई ( प्रतिनिधी)

महाराष्ट्र में जारी लाउडस्पीकर विवाद के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे औरंगाबाद के सांस्कृतिक मैदान में एक रैली की।

उन्होंने कहा 3 मई तक मस्जिद पर के लाउडस्पीकर नही उतरे तो 4 मई से हर जगह हनुमान चालीसा बजना ही चाहिए

राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह नास्तिक हैं। लोगों को जाति में बांटने का काम कर रहे हैं।

एमएनएस प्रमुख ने कहा कि हम ऐसे घर में पैदा हुए हैं, जहां जातिवाद नहीं सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस दिन में बोला शरद पवार नास्तिक हैं, उस दिन से शरद पवार भगवान के साथ अपनी फोटो डाल रहे हैं। उनकी पुत्री ने स्वयं लोकसभा में कहा हैं कि मेरे पिता नास्तिक हैं। मैं नही बल्कि शरद पवार फैला रहे हैं जातिवाद का जहर।

राज ठाकरे ने कहा कि समाजवाद का विचार इस महारष्ट्र से गया, राष्ट्रवाद का विचार इस महाराष्ट्र से गया और हिंदुत्व का विचार भी इसी महाराष्ट्र से गया। शरद पवार को अपनी नौटंकी बंद करनी चाहिए। वे ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा कि जब अलाउद्दीन खिलजी यहां आया, उसके साथ कुछ हजार लोग थे, लेकिन महाराष्ट्र में गलत खबर फैलाई गई कि उसके साथ लाखों सैनिक आ रहे हैं। खिलजी के समय बलात्कार हो रहे थे, मंदिर तोड़े गए, फिर 1630 में हमारे छत्रपति का जन्म हुआ। स्वाभिमान से कैसे जीना है, ये हमारे राजा (छत्रपति) ने बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here