फिर सामने आए कोरोना के नए लक्षण

0
12

एक तरफ कोरोना वायरस का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है लगातार 2 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में हुई रिकॉर्ड मौतों ने चिंता और बढ़ा दी है.तो वहीं इसके संक्रमण के लक्षण भी बदल रहे हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान ने पाया है कि कोरोना के आधे मरीजों में कुछ ऐसे लक्षण पाए गए हैं जो इससे पहले नहीं देख गए.

सामने आ रहे ये नए लक्षण

राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के मुताबिक हाल में कोरोना के जो नए केस सामने आ रहे हैं उनमें आधे से अधिक मरीजों में मुंह का सूखना प्रमुख है. इस में जेरोस्टोमिया भी कहा जाता है. माना जा रहा है कि संक्रमण के शुरुआती समय का यह लक्षण हो सकता है. इस लक्षण के सामने आने के बाद कुछ दिनों बाद बुखार, गले में दर्द जैसे लक्षण भी सामने आने लगते हैं. कोरोना वायरस के पिछले लक्षणों में उल्टी भी शामिल थी हालांकि इस बार ऐसे मामले कम ही सामने आ रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि मुंह सूखने की बड़ी वजह है कि शरीर में लार पैदा करने की क्षमता कम हो जाती है. लार हमारे मुंह को खराब कीटाणुओं से भी बचाती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here