विदर्भ में शूट होंगी फिल्म बेवफा गर्लफ्रेंड,जल्द होंगे ऑडिशन,विदर्भ के कलाकारों को मिलेगा मौका

0
16

नागपुर (महानगर प्रतिनिधी)  

महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म झुंड की शूटिंग नागपुर में हुई थी, अब नागपूर के कलाकार डायरेक्टर लिगराज लिंबा और अभिनेता विक्की पटले की नई फिल्म बेवफा गर्लफ्रेंड की शूटिंग नागपूर,विदर्भ और मध्य प्रदेश की सीमाओं में होगी

जल्द ही इस फिल्म के ऑडिशन शुरू होंगे जिसमें विदर्भ के कलाकारों को फिल्म में अभिनय करने का मौका मिलने की जानकारी डायरेक्टर लिगराज लिंबा और अभिनेता विक्की पटले ने मायभूमि न्यूज को दी

फिल्म बेवफा गर्लफ्रेंड आज के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है और इस फिल्म के जरिए युवाओं को अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया जायेगा

यह एक संगीतमय फिल्म होगी जिसमें 4 से 5 गाने होंगे जिनकी शूटिंग भी नागपूर सहित विदर्भ में की जाएगी, विदर्भ के कलाकारों को रुपहले परदे पर चमकने का मौका इस फिल्म के द्वारा मिलनेवाला है

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here