नागपुर दिनांक 31 मार्च (महानगर प्रतिनिधी)
नागपुर के प्रसिद्ध वकील सतीश उके ( Satish Ukey )के घर पर आज सुबह ईडी (ED) ने छापा मारा, गुरुवार सुबह से ही ईडी के अधिकारियों ने सतीश उके के घर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की
जांच के बाद ईडी ने एडवोकेट सतीश उके और उनके भाई प्रदीप उके को हिरासत में ले लिया
सतीश उके नागपुर के हाई प्रोफाइल वकील है और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के वकील है, मोदी प्रकरण में सतीश उके ने नाना पटोले का जोरदार तरीके से बचाव किया था ,फोन टैपिंग मामले में नाना पटोले के वकील के रूप में उके कार्यरत है
सतीश उके पूर्व मुख्यमंत्री और विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ चुनाव याचिका दाखिल कर चर्चा में आए थे






