नागपुर दिनांक 29 मार्च (महानगर प्रतिनिधी)
समाजसेविका और तेज तर्रार महिला नेता,राष्ट्रवादी कांग्रेस अर्बन सेल की अध्यक्षा ज्वाला धोटे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा और अनेक सामाजिक मुद्दों पर महाविकास आघाड़ी सरकार की अनदेखी से हताश होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष को छोड़ने का इशारा दिया
ज्वाला धोटे ने इससे पूर्व गंगा जमुना , पालक मंत्री नितिन रावत के पुत्र के मकोका के फरार आरोपी के साथ घूमने और निकिता चौधरी की अधजली लाश मामले में पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद की और इसी संदर्भ में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेताओं और गृहमंत्री से मुलाकात की
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और महाराष्ट्र सरकार द्वारा इन सभी मुद्दों को गंभीरता से ना लेता देख ज्वाला धोटे ने जल्द ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का इशारा दिया






