भारत दिनांक 25 मार्च (प्रतिनिधी)
चार दिनों में पेट्रोल-डीजल को लेकर तीसरी बार जनता पर महंगाई की मार पड़ी है. एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के रेट्स 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं.
पिछले मंगलवार से तेल के दाम में बढ़ोतरी शुरू हुई. दो दिन तक कीमत बढ़ने के बाद तीसरे दिन तेल कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे. अब चौथे दिन तीसरी बार तेल के दाम फिर से 80 पैसे बढ़ गए हैं.
तीन बार के इजाफे के बाद पेट्रोल की कीमतों में 2.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है.






