भारत में नए कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ी गिरावट,मौत का आंकड़ा भी….

0
10

भारत दिनांक 17 मार्च (प्रतिनिधी)

देश में एक दिन बाद ही कोरोना (Coronavirus Updates) के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण को लेकर अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,539 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 60 लोगों की मौत भी हुई है। बता दें कि कल यानी बुधवार को देश में कोरोना के 2,876 मामले सामने आए थे। गुरुवार को कोरोना के नए मामलों में 337 की कमी दर्ज की गई है।

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 4,491 मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब एक्टिव केस घटकर 30,799 हो गए हैं। ये कुल मामलों का 0.07 फीसद है। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर अब 5,16,132 हो गई है।

कितने लोगों को लगा कोविड टीका?

देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी जारी है। देश में 180.71 करोड़ से ज्यादा कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश में कोरोना की पहली खुराक लगभग 97 करोड़ लोगों को लग चुकी है। वहीं, 81.71 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। कोविन की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार दो करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज लग चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here