महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनील देशमुख से CBI ने की 8 घंटे तक पूछताछ

0
11

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख से सीबीआई के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. यs पूछताछ मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में की गई है. सिंह के आरोपों से जुड़े उनसे 36 से अधिक सवाल किए गए.

देशमुख ने आरोपों से किया इनकार

सूत्रों ने कहा कि अधिकांश सवालों का जवाब देते हुए, देशमुख ने कथित तौर पर कहा कि वह इस मामले में शामिल नहीं हैं और आरोप लगाया कि आरोप राजनीतिक उद्देश्यों के तहत लगाए गए हैं..

वरिष्ठ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बुधवार सुबह करीब 10 बजे कलिना के डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे थे. इससे पहले सोमवार को, सीबीआई ने देशमुख के दो सहयोगियों – कुंदन शिंदे और संजीव पलांडे से पूछताछ की थी और उनके बयानों को रिकॉर्ड किया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here