हिजाब मामले में हाई कोर्ट के निर्णय पर अभिनेता रजा मुराद का बड़ा बयान, देखे वीडियो

0
7

नागपुर दिनांक 15 मार्च  (महानगर प्रतिनिधी) 

हिजाब मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाते हुए स्कूल और कॉलेज में हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी, इस बारे में नागपुर में आए अभिनेता रजा मुराद ने हिजाब मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी

रजा मुराद ने कहा कि उन्हें देश के न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और किसी को लगता है उनको इंसाफ नहीं मिला  तो वह इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते है, सुप्रीम कोर्ट ने कई बार हाई कोर्ट के फैसलों को बदला है वहीं कई बार हाईकोर्ट के फैसलों को ही यथोचित रखा है।  (देखे वीडियो) 

अपनी आगामी फिल्म संविधान एक फैसला की शूटिंग के लिए नागपुर आए राजा मुराद ने बताया कि फिल्म के निर्माता जब प्रस्ताव लेकर उनके पास पहुंचे तो उन्होंने बाबा साहब आंबेडकर और संविधान का नागपुर से गहरा नाता है तो शूटिंग भी नागपुर में की जाए ऐसा सुझाव दिया जिसे निर्माताओं ने मान लिया और अब इस फिल्म की शूटिंग नागपुर में की जा रही है

उन्होंने आकर जानकारी देते हुए बताया कि इसके पहले भी कई बार नागपुर आ चुके हैं और इसे दीक्षभूमि और बाबा ताजुद्दीन की धरती बताया

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here