रोटरी क्लब ऑफ नागपुर और रचना फाउंडेशन द्वारा निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप,11 गांव के 1 हजार लोगो को मिला लाभ

0
7

नागपुर दिनांक 15 मार्च (महानगर प्रतिनिधी) 

रोटरी क्लब ऑफ नागपुर(ईशान्य) और रचना फाउंडेशन ने कन्होलीबारा में मेगा मेडिकल कैमरा आयोजन किया था जिसमें आजू बाजू के  11 गावों के  1000 से ज्यादा लोगों ने शामिल होकर इस कैंप का लाभ लिया

इसमें का कैंप 40 से ज्यादा डॉक्टरों ने इस कैंप में सहभागी होकर इन लोगों का निशुल्क चेकअप किया और इसी के साथ इनको मुफ्त में दवाई और चश्मे का वितरण किया गया

रोटरी क्लब के ऋषभ शाह ने बताया की रोटरी क्लब पिछले 21 वर्षों से निरंतर इस तरह के सामाजिक कार्य कर रहा है जिससे लोगों को लाभ पहुंचे, वही पीयूष फतेहपुरिया ने इस कैंप के बारे में जानकारी देते हुए बताया की रोटरी क्लब के मेंबर्स इस कैंप को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से कार्य कर रहे हैं और गांव गांव जाकर उन्होंने काफी मेहनत कर लोगों को जानकारी देते हुए उनके रजिस्ट्रेशन का कार्य किया, रोटरी क्लब की डॉक्टर चारूलता बाहेती और हर्षा चांडक ने डॉक्टरों द्वारा लगभग सभी प्रकार की जांच इस कैंप में निशुल्क करने की जानकारी दी

रोटरी क्लब के तकरीबन डेढ़ सौ से ज्यादा मेंबर्स ने दिन भर अविरत सेवा दी और मेगा कैंप को नियोजनबद्ध और सफल बनाया, ग्रामवासियों और मेडिकल कैंप में आए लोगो  ने रोटरी क्लब के प्रयास की दिल खोलकर प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here