भारत दिनांक 11 मार्च (प्रतिनिधी)
देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अब कल के मुकाबले आज नए कोरोना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,194 नए मामले सामने आए हैं और 255 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,2984,261 पहुंच गई है। अब तक कुल 5,15,714 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 6,208 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 4,24,26,328 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 42,219 है।
अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,79,72,00,515 पहुंच गया है। मिजोरम में पिछले 24 घंटे में 396 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान एक भी मौत नहीं हुई है। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,20,026 है। एक्टिव मामलों की संख्या 3,560 है। अब तक कुल 2,15,800 मरीज ठीक हो चुके हैं और कुल 666 लोगों की मौत हो चुकी है।






