भारत दिनांक 10 मार्च ( प्रतिनिधी)
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस (Corona Updates in India) संक्रमण के 4,184 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,80,067 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 44,488 हो गई।
गुरूवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महामारी से 104 और मरीजों के जान गंवाने के बाद मृतकों की कुल संख्या 5,15,459 पर पहुंच गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.70 प्रतिशत हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,474 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 0.48 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.58 प्रतिशत दर्ज की गयी।
इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,24,20,120 हो गयी है और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 179.53 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है।






