नागपुर दिनांक 9 मार्च ( महानगर प्रतिनिधी)
समाजसेवक रोहित यादव ने झुंड फिल्म में काम करने वाले नागपुर के स्थानीय कलाकारों का सत्कार करते हुए उनके सम्मान में भव्य रैली का आयोजन किया ,इस सत्कार और रैली से कलाकार गदगद हो गए और अपने लोगों के बीच किए गए इस सत्कार को सबसे बड़ा सम्मान बताया
रोहित यादव ने कलाकारों के सत्कार और रैली के बारे में जानकारी देते हुए बताया की इन कलाकारों ने जुनून फिल्म में शानदार अभिनय कर ना केवल प्रभाग क्रमांक 1 ,मार्टिन नगर, जरीपटका बल्की पूरे नागपुर का नाम सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर किया है
उन्होंने आगे कहां थी उपराजधानी नागपुर का संतरा नगरी के नाम से जाना जाता है पर अब इन कलाकारों की वजह से भी नागपुर को पहचान मिलेगी
कलाकारों ने इस भावभीने सत्कार पर प्रसन्नता जताते हुए अपनों के बीच किया गया सत्कार सबसे बड़ा सम्मान होता है यह कह कर रोहित यादव के प्रति कृतज्ञता जताई और उनका आभार माना
देखे वीडियो….






