भंडारा की तलाकशुदा महिला,मुंबई का पुरुष, शादी का झांसा और नागपूर में बलात्कार

0
8

नागपूर दिनांक 8 मार्च (महानगर प्रतिनिधी)

मुंबई के एक युवक ने शादी का झांसा देकर भंडारा में रहने वाली तलाकशुदा महिला के साथ नागपूर में दुष्कर्म किया. बाद में शादी से मुकर गया. पुलिस ने 31 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मुंबई निवासी प्रीतम दिलीप निकुंभ (36) के खिलाफ मामला दर्ज किया. पीड़ित महिला का तलाक हो चुका है. उसे 6 वर्ष का बेटा भी है.

दोबारा विवाह करने के लिए पीड़िता ने मैट्रिमोनी साइट पर अपना प्रोफाइल अपलोड किया था. यहीं से प्रीतम को उसकी जानकारी मिली. प्रीतम ने पीड़िता को फोन किया. शादी का प्रस्ताव रखा और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. 9 अक्टूबर 2021 को प्रीतम पीड़िता से मिलने के लिए नागपुर आया. पीड़िता भी बस से नागपुर पहुंची.

गणेशपेठ परिसर में स्थित एक लॉज में दोनों रुके. यहां शादी का विश्वास दिलाकर प्रीतम ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और वापस मुंबई लौट गया. इसके बाद प्रीतम ने उसे टालना शुरू कर दिया. शादी के लिए दबाव डालने पर साफ मुकर गया. पीड़िता ने गणेशपेठ पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here