महाराष्ट्र दिनांक 2 मार्च ( प्रतिनिधी)
महाराष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी खबर (Maharashtra Corona Update) है. 1 अप्रैल 2020 के बाद पहली बार बुधवार (2 मार्च) को राज्य में कोरोना से एक भी मौत (No covid death) नहीं हुई. इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने दी है.
राजेश टोपे ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘राज्य की 11 करोड़ जनता के साथ और सहयोग से यह संभव हो पाया है. कोरोना के खिलाफ यह लड़ाई हम पूरी तरह से जीतेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है.’
पूरे दो साल बाद यह वक्त देखने को मिला है, जब राज्य में कोरोना से एक भी मौत नहीं दर्ज की गई है. इस तरह राज्य में अब मृत्यू दर 1.82 फीसदी हो गई है. बुधवार को राज्य में 544 नए कोरोना के केस सामने आए और 1007 लोग कोरोना से ठीक होकर घर गए.
राज्य में कोरोना से जुड़े इस रिकॉर्ड की जानकारी देते हुए राजेश टोपे ने उन डॉक्टर्स, नर्सेस और पैरा मेडिकल स्टाफ को याद किया जिन्होंने कोरोना मरीजों की सेवा करते हुए खुद कोरोना संक्रमित होकर जान गंवा दी. राजेश टोपे ने कहा कि वे उनका कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हैं.






