नागपुर दिनांक 27 फरवरी (शहर प्रतिनिधि)
सदर पुलिस ने माउंट रोड स्थित हुक्का पार्लर पर छापा मारा। इससे ग्राहकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस बीच हुक्का पार्लर संचालक सहित चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है।
मार्टिन नगर निवासी जॉन्टी शालूमन फिलिप्स (24) का सदर माउंट रोड पर ब्रदर्स नाम से हुक्का पार्लर है। सदर पुलिस को सूचना िमली थी कि जॉन्टी अपने हुक्का पार्लर में ग्राहकों को प्रतिबंधित अलग-अलग फ्लेवर की तंबाकू का नशा उपलब्ध करा रहा है। इसकी गंभीरता से पुलिस ने परिसर को घेर लिया और छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई के दौरान मार्शल जेम्स फिलिप्स (33), जाेयेल जेम्स फिलिप्स (37) दोनों मार्टिन नगर निवासी और आनंद ईश्वरदास नंदेश्वर (30) छावनी निवासी मौजूद ग्राहकों को हुक्का परोस रहा था। इससे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई से मौजूद ग्राहकों मंे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
इस बीच चार हुक्का पॉट, छह हुक्का पीने की नली, आठ चिलम, अलग-अलग फ्लेवर के चार तंबाकू के बॉक्स और एक टीवी ऐसे कुल 10,660 रुपए का माल जब्त िकया गया है।






