बच्चो को ऑटो से स्कूल छोड़ना,ऑटो चालक द्वारा प्रेम जाल और फिर बलात्कार

0
9

नागपूर दिनांक 26 फरवरी (प्रतिनिधी)

बच्चों को स्कूल छोड़ने जाने के लिए ऑटो का इस्तेमाल करना विवाहिता को काफी महंगा पड़ा,ऑटो चालक ने प्रेम जाल में फसाकर ,शादी का वादा कर 3 बच्चो को मां से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया

सक्करदरा थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय विवाहिता को शादी झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी का नाम तनवीर शेख असलम शेख (23) बताया गया है. जानकारी के अनुसार, तनवीर पेशे से ऑटो चालक है जबकि पीड़िता विवाहित है और उसके 3 बच्चे हैं. वह अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए अक्सर ऑटो से आना-जाना करती थी.

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान तनवीर उसका पीछा करता था. कुछ दिनों बाद उनके बीच प्रेम संबंध हो गये. ऐसे में तनवीर ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया.

इस बीच पीड़िता का पति उसे छोड़कर चला गया. उसने तनवीर पर शादी का दबाव बनाया लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here