विवाहिता का प्रेम संबंध,पति से तलाक, लिव इन और प्रेमी से शादी के 2 दिन पहले…..

0
13

नागपूर दिनांक 26 फरवरी (शहर प्रतिनिधि)

शादी के दो दिन पहले प्रेमी अचानक प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया। उसके खिलाफ यशोधरा नगर थाने में पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज िकया गया है।

पति ने दिया तलाक 

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम सौरभ गजानन मेंढे (36) है, जबकि पीड़ित 27 वर्षीय महिला है। वह ब्यूटी पार्लर का काम करती है और 9 वर्षीय बच्चे की मां है। पीड़िता का आरोप है कि 1 अप्रैल 2019 से 18 फरवरी 2022 के बीच सौरभ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। सौरभ नागपुर सुधार प्रन्यास और तहसील कार्यालय में दलाली का काम करता है। कुछ वर्ष पहले उसकी पीड़िता से पहचान हुई थी। पीड़िता िववाहित होने के बाद भी सौरभ और उसमें प्रेम संबंध स्थापित हो गए। इसकी भनक पीड़िता के पति को लगने से उसने पीड़िता से तलाक ले लिया।

डेढ़ वर्ष से आरोपी के साथ रह रही थी

गत डेढ़ वर्ष से महिला अपने पुत्र को लेकर सौरभ के साथ रह रही थी। इस बीच पीड़िता ने सौरभ पर शादी के लिए दबाव बनाया। सौरभ शादी के लिए तैयार तो गया, लेकिन शादी के दो दिन पहले ही वह अपनी मां और बहन के साथ कहीं फरार हो गया। उसके बाद मामला थाने पहुंचा। वरिष्ठ निरीक्षक संजय जाधव के आदेश पर प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here