भारत दिनांक 26 फरवरी (प्रतिनिधी)
भारत में कोरोनावायरस लगातार कमी जा रही है और आज मरीजों की संख्या में कमी के साथ ही पिछले 24 घंटो में मौत के आंकड़े में भी कमी दर्ज की गई
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Corona Update) के 11,499 नए मामले सामने आए. कल की तुलना में 12.6 फीसदी कम है. वहीं 23,598 लोग कोरोना से रिकवर हुए और 255 लोगों की कोरोना से मौत हुई. बता दें अब कुल मामले 4,29,05,844 हो गए हैं.
एक्टिव मामलों (Active Case in India) की संख्या 1,21,881 हो गई है. वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) की अगर बात की जाए तो देश में अब तक कुल 1,77,17,68,379 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है.






