ईडी ने मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किया,मलिक ने कहा ना झुकेंगे,ना…..

0
11

महाराष्ट्र दिनांक 23 फरवरी ( प्रतिनिधी)

प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले, ईडी ने नवाब मलिक को इस केस के सिलसिले में तलब किया था। कई घंटे की पूछताछ के बाद नवाब मलिक को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा कि वे न झुकेंगे और न हार मानेंगे।

नवाब मलिक ने कहा कि वे डरेंगे नहीं बल्कि लड़ेंगे और जीतेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि नवाब मलिक पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं कर रहे थे। एनसीपी नेता को प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय से बाहर लाया गया, इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है।

ईडी ने आज नवाब मलिक से पूछताछ की थी। ईडी के अधिकारी सुबह 6 बजे नवाब मलिक के आवास पर पहुंचे थे जहां पर उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद अधिकारी नवाब मलिक को अपने साथ ईडी कार्यालय ले गए, जहां पर सुबह 8:30 बजे से उनसे पूछताछ की जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here